मुंबई में मजदूरों पर लाठीचार्ज पर बोली कांग्रेस; कहा – उन्हें लाठी नहीं, रोटी दीजिए

0
मुंबई में मजदूरों पर लाठीचार्ज पर बोली कांग्रेस; कहा - उन्हें लाठी नहीं, रोटी दीजिए
मुंबई में मजदूरों पर लाठीचार्ज पर बोली कांग्रेस; कहा - उन्हें लाठी नहीं, रोटी दीजिए

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को प्रवासी मजदूरों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की जमकर निंदा की और पुलिस को धैर्य से काम लेने की अपील की।

कांग्रेस ने कहा, “उन्हें लाठी नहीं, रोटी दीजिए।”

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन से अपील की कि प्रवासियों को उनको सम्मान और अधिकार वापस लौटाया जाए। उन्होंने कहा, “उन्हें लाठी नहीं, रोटी दीजिए। यह उत्पीड़न मानवता के खिलाफ अक्षम्य अपराध है।”

शर्मा ने आगे कहा, “प्रवासी मजदूरों का देखना हृदय विदारक था। वे भोजन और राहत के लिए बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारे गरीब देशवासियों के साथ यह अमानवीय व्यवहार भारतीय लोकतंत्र पर एक शर्म और कलंक है।”

मंगलवार को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हज़ारों मजदूर इकठ्ठा हो गए और उन्होंने अपने गांवों तक जाने का इंतजाम करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस को भीड़ हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here