बिजनौर. जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के महमूद साहनी गांव में एक डबल मर्डर ने पुलिस की नींद उड़ा दी। यहां एक दामाद ने अपनी ससुराल में खूनी खेल खेला। दामाद ने सास-ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं जानलेवा हमले में साढ़ू को भी घायल कर दिया।
पत्नी के मायके रहने से था नाराज़
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी मायके में रह रही थी। ससुरालीजन पत्नी को ससुराल नहीं भेज रहे थे। नाराज़ दामाद ससुराल पहुंचा और उसने रात में सबके सो जाने के बाद घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं आरोपी दामाद वारदात को अंजाम देकर फरार है।