शाहजहांपुर. जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कॉलेज से लापता छात्रा अपने कॉलेज से दस किलोमीटर दूर जली हुई अवस्था मे मिली है। छात्रा की हालत बेहद गम्भीर है। जानकारी के मुताबिक जनपद में डिग्री कॉलेज से लापता बीए की छात्रा तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ स्थित हाइवे के किनारे अधजली हालत में निर्वस्त्र मिली है। छात्रा की गम्भीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बमुश्किल अपने पिता का मोबाइल नम्बर लोगों को बताया, जिसके बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को भी ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रा को सर्वप्रथम उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा के साथ ये दरिंदगी किसने की। छात्रा के बयान के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ReplyReply to allForward
|