लखनऊ. मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारो का सोमवार को ऐलान कर दिया। इसमें उत्तर प्रदेश से इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक को मरणोपरांत पद्म भूषण से नवाजा गया है।
इसके अतिरिक्त जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मौलाना वहिदुद्दिन खान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी श्री नरिंदर सिंह कपानी(मरणोपरांत), डॉ बेले मोनप्पा हेगड़े को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, भूतपूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और लखनऊ के धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत), केशुभाई पटेल(मरणोपरांत), रजनीकांत श्रॉफ, तारलोचन सिंह, चंद्रशेखर कांबरा, कृष्णन नायर शांतकुमारी को पद्म भूषण दिया गया है।