प्रियंका गांधी का नया एक्शन प्लान, 10 लाख कैलेंडरों से यूपी में कांग्रेस होगी मजबूत 

0
प्रियंका गांधी का नया एक्शन प्लान, 10 लाख कैलेंडरों से यूपी में कांग्रेस होगी मजबूत 
प्रियंका गांधी का नया एक्शन प्लान, 10 लाख कैलेंडरों से यूपी में कांग्रेस होगी मजबूत 
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में दस लाख कैलेंडरों के माध्यम से पार्टी को शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में मजबूत करने जा रही हैं। उन्होंने इस बाबत 10 लाख कैलेंडर सूबे में भिजवा भी दिये हैं। प्रियंका गांधी ने ये एक्शन प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता शहरी व ग्रामीण इलाकों में कैलेंडर वितरित करेंगे। इसके जरिये पार्टी लोगों को कांग्रेस के संघर्ष को याद दिलाएगी।
 प्रियंका गांधी की होगी ब्रान्डिंग
पार्टी सूत्रों की मानें तो ये कैलेण्डर सूबे की एक बड़ी जनसंख्या को टारगेट करेंगे। हर जिले, हर कस्बे और हर गांव की जनसंख्या के हिसाब से कैलेंडर भेजे जाएंगे। इसमे प्रियंका की हाथरस , आजमगढ़, रायबरेली में जनता के प्रमुख मुद्दों पर संघर्ष करती तस्वीरें भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इससे प्रियंका गांधी की ब्रांडिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here