उमा भारती का बड़ा फैसला, भूमिपूजन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल, जानिए क्या है वजह

0
उमा भारती का बड़ा फैसला, भूमिपूजन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल, जानिए क्या है वजह
उमा भारती का बड़ा फैसला, भूमिपूजन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल, जानिए क्या है वजह

राममंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने भूमि पूजन में शामिल ना होने का निर्णय किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकार देते हुए उमा भारती ने कहा कि वो भूमि पूजन कार्यक्रम में अयोध्या आएंगी जरुर पर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान वो सरयू तट पर रहेंगी।

निमंत्रण मिला पर कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेता उमा भारती को पांच अगस्त को राम की नगरी अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम का न्यौता मिल चुका है। निमंत्रण के बावजूद उमा भारतीय भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। इस दौरान वो अयोध्या में रही ही रहेंगी और सरयू तट पर रहने वाली हैं। उमा भारती ने अपने कार्यक्रम की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय और श्री रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को दे दी है। उन्होंने पीएमओ को सूचित कर दिया है कि उनका नाम गेस्ट लिस्ट से अलग कर दिया जाय।

क्या है ना शामिल होने की वजह

61 साल की भाजपा की प्रमुख नेता उमा भारती ने कार्यक्रम स्थल पर ना जाने फैसला बहुत सोच समझ कर लिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भूमि पूजन कर रहे होंगे तब उमा भारती सरयू तट पर प्रार्थना करेगी। वो कार्यक्रम में इसलिए नहीं शामिल हो रही हैं क्योंकि वो कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं मोल लेना चाहती हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री महेंद्र सिंह समेत कई नेताओं के कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। ऐसे में उमा भारती ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि उन्हें प्रधानमंत्री की चिंता है और यही वजह है कि वो पीएम समेत समारोह में शामिल किसी को कोरोना न हो जाय इसलिए वो सरयू तट पर रहने वाली हैं। उनके मुताबिक उन्होंने श्री रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर वो अयोध्या में ही सरयू तट पर पहुंच जाएंगी और वहीं पर प्रार्थना करेंगी। जब पीएम और दूसरे लोग चले जाएँगे तो रामलला के दर्शन करेंगी।

जोशी आडवाणी होंगे वर्चुअली शामिल

भाजपा के राममंदिर आंदोलन को धार देने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी भी इस कार्यक्रम में नहीं शामिल हो रहे है। वो भी तकनीक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोनों नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here